Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना के सत्यापन के लिए सोमवार दोपहर करीब दो बजे मेढ़-लखमणपुर रोड पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही सभी आरोपी बाइक छोड़कर भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार होने में सफल रहा। तलाशी के दौरान एक बाइक की डिक्की और सीट के नीचे से 96 पीस अंग्रेजी शराब ‘8 PM’ के 180 एमएल टेट्रा पैक बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों बाइक भी जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऋषिकांत कुमार (पिता छोटन कहार), अमन कुमार (पिता रामचंद्र शर्मा), दोनों निवासी उमापुर तथा मिथिलेश कुमार (पिता अंगद सिंह यादव) और रामाशीष बिंद (पिता मन्नू बिंद), दोनों निवासी भैंसही, थाना भगवानपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उत्तर प्रदेश से शराब लाकर बिहार में बिक्री करते थे। सभी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में चैनपुर थाना पुलिस ने ग्राम खडौरा में अवैध शराब निर्माण के मामले में फरार चल रहे आरोपी भगवान राय उर्फ मनीष कुमार राय को भी गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर करीब 120 लीटर महुआ पाश, 40 लीटर सूखा महुआ तथा शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद कर नष्ट और जब्त की थी। उस समय आरोपी फरार हो गया था। लगातार छापेमारी के बाद सोमवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर भगवान राय उर्फ मनीष कुमार राय को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शराब तस्करी और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



