Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना के समय पति घर पर मौजूद नहीं था और उसकी पत्नी घर में अकेली थी। इसी दौरान अनिल गौड़ नामक युवक कथित तौर पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के पास करीब एक लाख रुपये के गहने थे, जिन्हें लेकर वह युवक के साथ चली गई। आवेदन में पति ने यह भी उल्लेख किया है कि इससे पहले भी उसने संबंधित युवक को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए देखा था।
उसके अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम में युवक के माता-पिता की भी भूमिका है और उनकी मिलीभगत से ही उसकी पत्नी को गहनों सहित ले जाया गया। मामले की जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पति के लिखित आवेदन के आधार पर संबंधित युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



