Home मोहनिया कैमूर में रफ्तार बनी काल: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत,...

कैमूर में रफ्तार बनी काल: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने NH जाम किया

कैमूर में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने NH जाम किया

Bihar: कैमूर जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मोहनिया थाना क्षेत्र के सदासपुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। मृतक की पहचान सदासपुर गांव निवासी प्रमोद बेद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह राशन लेने के लिए अकोढ़ी गांव जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsघटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मोहनिया के एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने हालात को संभालते हुए ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। प्रशासन के अनुसार दुर्घटना में शामिल डीसीएम ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

घटना के बाद प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के रूप में 20 हजार रुपये प्रदान किए गए। वहीं अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सरकारी प्रावधानों के अनुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।
मोहनिया एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और नियमों के तहत जो भी सहायता राशि निर्धारित है, वह पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी।

 

Exit mobile version