Homeचैनपुरकैमूर में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन लोगों पर करीब...

कैमूर में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन लोगों पर करीब 1 लाख का दंड

कैमूर में बिजली चोरी पर कार्रवाई, तीन उपभोक्ताओं पर करीब 1 लाख रुपये जुर्माना

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग ने विद्युत चोरी रोकने को लेकर विशेष अभियान चलाते हुए विभिन्न गांवों में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तीन उपभोक्ताओं को अवैध तरीके से बिजली उपयोग करते पकड़ा गया। विभाग ने सभी के खिलाफ जुर्माना लगाते हुए चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार, विद्युत विभाग के कनीय अभियंता शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में सबसे पहले नगर पंचायत हाटा में कमरुद्दीन अंसारी के घर जांच की गई। जांच के दौरान मीटर बायपास कर बिजली उपयोग करने का मामला सामने आया। इस पर विभाग ने ₹10,696 का जुर्माना लगाया। इसके बाद हाटा में ही अख्तरी बीवी के घर छापेमारी की गई। यहां भी मीटर बायपास कर अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल की जा रही थी। विभाग ने उनके ऊपर ₹42,536 का आर्थिक दंड लगाया।

वहीं तीसरी कार्रवाई रामपुर गांव में रामप्यारे बिंद के यहां की गई। जांच में बिजली चोरी की पुष्टि होने पर विभाग ने ₹40,044 का जुर्माना लगाया। साथ ही उनके ऊपर पहले से ₹18,067 का बिजली बिल बकाया भी बताया गया। बिजली विभाग की टीम ने तीनों स्थानों से चोरी में उपयोग किए जा रहे पीवीसी तार और मीटर जब्त कर लिए हैं। इधर, चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments