Homeदुर्गावतीकैमूर में छात्रों का हंगामा, NH-19 पर लगा जाम; मांगों को लेकर...

कैमूर में छात्रों का हंगामा, NH-19 पर लगा जाम; मांगों को लेकर सड़क पर उतरे किंगवे हॉस्पिटल के छात्र-छात्राएं

कैमूर में किंगवे हॉस्पिटल के छात्रों ने NH-19 किया जाम, मांगों को लेकर प्रदर्शन

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड स्थित किंगवे हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के छात्र-छात्राओं ने शनिवार दोपहर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर NH-19 पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों के सड़क पर उतरने से हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। छात्र-छात्राओं के अनुसार, संस्थान में सेमेस्टर से जुड़ी अनियमितताओं के साथ-साथ आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं की कमी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

उनका आरोप है कि विद्यालय स्तर पर विभिन्न मदों में मनमाने तरीके से शुल्क वसूला जाता है। इसके अलावा शिक्षकों द्वारा नियमित और निर्धारित समय के अनुसार पठन-पाठन नहीं कराए जाने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार करीब 12 बजे शुरू हुए प्रदर्शन के कारण NH-19 पर यातायात प्रभावित होने लगा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों को भी काफी परेशानी हुई। जाम की सूचना मिलने के बाद दुर्गावती थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

इसके साथ ही डीएसपी और एसडीओ रतन भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और समझा-बुझाकर सड़क से हटने के लिए कहा। इसके बाद पुलिस-प्रशासन के प्रयास से हाईवे पर आवागमन सुचारू कराया गया। छात्र-छात्राओं ने स्पष्ट किया कि उनकी मांगों और समस्याओं का उचित समाधान नहीं किया गया तो वे आगे इससे भी बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। विद्यार्थियों ने संस्थान प्रबंधन से उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments