Home चैनपुर कैमूर: टांगी से महिला पर प्रहार कर घायल करने वाला फरार आरोपी...

कैमूर: टांगी से महिला पर प्रहार कर घायल करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

टांगी से महिला को घायल करने वाला फरार आरोपी रामा यादव गिरफ्तार

रामा यादव

Kaimur (Bihar): चैनपुर थाना पुलिस ने एक महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने मोबाइल चोरी के विवाद में धारदार टांगी से प्रहार कर महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामा यादव, पिता रामविलास यादव, ग्राम मेढ़ (थाना चैनपुर) निवासी के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना 30 नवंबर 2024 की है, जब गांव की महिला टुन्नी कुंवर, पति स्व. संतोष बिंद, का मोबाइल फोन रामा यादव ने चुरा लिया था और घटना के बाद फरार हो गया था। करीब एक महीने बाद जब वह गांव लौटा तो महिला ने उससे मोबाइल लौटाने को कहा। इस पर आरोपी ने 1500 रुपये की मांग कर दी। महिला ने इस संबंध में 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के लौटने के बाद आरोपी गुस्से में महिला के घर पहुंचा और टांगी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

इलाज के बाद पीड़िता ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मारपीट और मोबाइल चोरी दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज थी। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Exit mobile version