Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मृतका की पहचान झारखंड के लातेहार बाजार निवासी रीता देवी (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपने पति दिलीप कुमार भुईयां और दो बच्चों के साथ कुदरा थाना क्षेत्र के बजरकोना गांव के पास स्थित जेके ईंट भट्ठा पर रहकर मजदूरी करती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार को अचानक महिला की तबीयत बिगड़ने और फिर मौत होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही कुदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। इसी आधार पर मृतका के पति से पूछताछ की जा रही है। हालांकि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। वहीं मामले को लेकर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
