Home बेगूसराय केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व BJP नेता अमरेंद्र अमर को पाकिस्तान से...

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व BJP नेता अमरेंद्र अमर को पाकिस्तान से जान मारने की मिली धमकी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

Bihar: बेगूसराय, केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह व BJP नेता अमरेंद्र अमर को  पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। दरसल शुक्रवार को BJP नेता अमरेंद्र अमर के मोबाइल नंबर 9431251140 पर पाकिस्तान के एक नंबर 923276100973 से व्हाट्सऐप काल आया। वही काल करने वाले ने पहले पूछा कि तुम कहां हो फिर किसी के गिरफ्तारी की बात की और तब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं BJP नेता अमरेंद्र अमर को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद मामले को लेकर  BJP नेता अमरेंद्र अमर ने नगर थाना को आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि काल पर धमकी मिलने के बाद उन्होंने तुरंत एसपी को इस बात की जानकारी दी और उसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सहयोगी जयकृष्ण को भी इस बात की जानकारी दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा नेता अमरेंद्र कुमर अमर
भाजपा नेता अमरेंद्र कुमर अमर

मुझे एवं केंद्रीय मंत्री को जान से मारने के उद्देश्य से पाकिस्तान के व्यक्ति या उक्त मोबाइल नंबर के धारक के द्वारा यह काल किया गया है। आवेदन में उन्होंने कांड अंकित कर नगर थानाध्यक्ष से विधिक सम्मत कार्यवाही करने का अनुरोध  किया है। भाजपा नेता अमरेंद्र अमर ने मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी एनआइए या सीबीआइ से कराने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर पहले से भी खतरा है। उन्होंने सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। वही उन्होंने बताया की जिस पाकिस्तानी नंबर से उनके नंबर पर व्हाट्सऐप काल आया है, उसके डीपी में एक पुलिस वाले की फोटो लगी थी। गूगल पर सर्च करने पर उक्त फोटो दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा की बताई गई।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह देश विरोधी तत्वों के खिलाफ तीखे बयान देने के लिए जाने जाते हैं। भारत में हिंदु विरोधी एवं राष्ट्र विरोधी कृत्यों को अंजाम देने वाले तत्वों के खिलाफ भी वे खुलकर बोलते हैं। वही शुक्रवार को भी गिरिराज सिंह ने अपने इंटरनेट मीडिया पर ऐसा ही पोस्ट किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच एवं कार्रवाई के लिए एसपी मनीष ने सदर डीएसपी -1 के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया है। एसपी ने बताया कि टीम द्वारा मामले की छानबीन एवं तकनीकी जांच करते हुए संलिप्त आरोपी की पहचान की जा रही है। मामले की सूचना मिलने पर तुरंत नगर थाना की पुलिस द्वारा सूचना का सत्यापन एवं जांच-पड़ताल भी की गई है।

 

 

 

Exit mobile version