Bihar: कैमूर जिले के कुदरा डीडीयू गया रेलखंड के कुदरा और पुसौली रेलवे स्टेशनों के बीच नसेज रेल गुमटी के पास रेल ट्रैक पर एक अज्ञात 45-वर्षीय व्यक्ति का शव पाया गया। उसके शरीर पर सिर्फ एक जांघिया था, जबकि चंद कदम दूरी पर झाड़ियों के बीच पैंट, शर्ट, गमछा, चप्पल और कोरोना मास्क पड़ा हुआ था। जिसको देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि आदमी की हत्या कर दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को ट्रैक पर फेंक दिया गया होगा, नसेज रेल गुमटी से करीब 500 मीटर पूरब जिस स्थान पर शव पाया गया वह सुनसान है तथा रेल ट्रैक के दोनों तरफ ऊंची कंटीली झाड़ियां भी हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्रैक के बगल में मिले पैंट, शर्ट, गमछा, मास्क व चप्पल
अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद जहां मामले में त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए थी, वहीं कार्य क्षेत्र के विवाद में करीब 12 घंटे तक मृत शरीर घटनास्थल पर ही पड़ी रही, रेल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुदरा रेलवे स्टेशन प्रबंधन को रविवार को रात के करीब 11:55 बजे डाउन लाइन पर 54 नंबर गेट के पास शव पड़ा होने की सूचना मिली थी।
- कैमूर में मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा; तीन की तलाश जारी
- मोहनिया में बस यात्रा के दौरान मंगलसूत्र चोरी, दो महिलाएं गिरफ्तार
जिसके बाद स्टेशन प्रबंधन के द्वारा जीआरपी थाना सासाराम की रेल पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। लेकिन जीआरपी थाना की रेल पुलिस का कहना था कि नया सर्कुलर आया है कि रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के बाद का कार्य क्षेत्र लोकल थाना पुलिस का है। इधर स्थानीय थाना पुलिस इसे रेल पुलिस का मामला मानती रही। इस दौरान सोमवार को दोपहर तक अज्ञात व्यक्ति का शव घटनास्थल पर ही पड़ा रहा।
- दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग घायल; दोनों ओर से FIR
- छत पर गेहूं चोरी की कोशिश का आरोप, विरोध करने पर युवक की पिटाई

इस अवधि में कुदरा रेलवे स्टेशन से घटनास्थल पर पहुंचे आरपीएफ के हवलदार शोभनाथ राम अपने एक सहकर्मी के साथ सुनसान स्थल पर पड़े शव की निगरानी करते रहे। सोमवार को दिन के करीब 11 बजे सब इंस्पेक्टर विजय सिंह के नेतृत्व में कुदरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उसके थोड़ी देर बाद जीआरपी सासाराम थाना की पुलिस टीम भी वहां पहुंची, दोनों पुलिस टीम के बीच वार्ता के बाद आखिरकार 12 घंटे बाद सोमवार को 12 बजे के करीब जीआरपी थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम ले गई।
- कैमूर में इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन दिन बाद यूपी का युवक गिरफ्तार
- कैमूर: दशहरा का मेला देखने जा रहे परिवार की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पत्नी की मौत; पति-पुत्र गंभीर
रेल ट्रैक पर शव पड़ा होने के चलते रविवार को आधी रात के बाद करीब 3 घंटे से अधिक समय तक डीडीयू गया रेलखंड में डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रेल ट्रैक पर शव होने की सूचना मिलने के बाद रात के 3:45 बजे तक वहां डाउन लाइन की ट्रेनों को रिवर्सिबल लाइन से पार कराया गया। उसके बाद रेल कर्मियों के द्वारा शव को रेल ट्रैक से हटाकर बगल में रखकर ट्रेनों का परिचालन सामान्य कराया गया।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू
वहीं जिस अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक से पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है, उसकी शिनाख्त करने के काफी प्रयास किए गए मगर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है, आसपास इलाके के मौजूद लोगों से भी पहचान करवाने के प्रयास की गई मगर सफलता नहीं मिली खबर लिखे जाने तक मृतक व्यक्ति की शिनाख्त के लिए प्रयास जारी थे।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार

