Homeकुदराकुदरा में पिकअप से मवेशी ले जा रहे दो तस्कर पकड़े गए,...

कुदरा में पिकअप से मवेशी ले जा रहे दो तस्कर पकड़े गए, ग्रामीणों ने घेरकर पुलिस को सौंपा

कुदरा में पिकअप से मवेशी ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा इलाके में मवेशियों की तस्करी का मामला सामने आया है, जहां पिकअप वाहन से मवेशियों को ले जा रहे दो लोगों को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों युवक रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के खुर्माबाद गांव के रहने वाले हैं। उनकी पहचान हैदर अली (पिता– जेयार हुसैन) और जुम्मन कुरैशी (पिता– मोहम्मद रियाजुद्दीन कुरैशी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति कैमूर जिले के थिलोईं और पियां गांव से एक गाय और एक भैंस खरीदकर पिकअप वाहन पर लादकर खुर्माबाद की तरफ जा रहे थे। इस दौरान मवेशियों को वाहन पर काफी खराब स्थिति में ले जाया जा रहा था, जिसे देखकर लोगों को शक हुआ।

कुदरा के भभुआ रोड पर मौजूद स्थानीय लोगों ने वाहन को रोक लिया और दोनों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है। जबकि दोनों मवेशियों को सुरक्षित मुक्त कराकर जिम्मेनामे पर सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments