Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बनारस से गांव लौटने के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, तीनों लोग बाइक पर सवार होकर बनारस से अपने गांव सराय लौट रहे थे। इसी दौरान कर्मनाशा के पास बाइक चालक को नींद आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
एनएचएआई की टीम ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे की सूचना मिलने पर एनएचएआई की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. निकाईल अंसारी ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। जांच के दौरान छह वर्षीय उपकार कुमार का बायां पैर टूटा पाया गया। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, उषा देवी और श्याम सुंदर कुमार को भी बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया गया।



