Home बेगूसराय कर्ज के पैसे वापस माँगने पर भाई एवं भतीजे ने गोली मार...

कर्ज के पैसे वापस माँगने पर भाई एवं भतीजे ने गोली मार कर दी महिला की हत्या

Bihar: बेगूसराय जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा नीमा चांदपूरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला के घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दिया गया है, मृत महिला की पहचान नीमा पंचायत निवासी मणिकांत पोद्दार की पत्नी रेखा देवी के रूप में की गई है। वही घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए मृतका के परिजनों ने बताया की मृतका ने भाई एवं  भतीजे को कुछ दिन पहले कर्ज के तौर पर 2 लाख रुपए दिया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News आगे उन्होंने बताया कि बीती रात मृतका के भाई एवं भतीजा घर पर आये थे। उसी दौरान रेखा देवी की गोली मार हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि जब दोनों घर आये थे तो रेखा देवी ने अपने बहु से कहा कि दोनों के लिए चाय बना कर दो। तभी बहु चाय बनाने के लिए गई थी। उसी दौरान दोनों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। गोली का आवाज सुनकर जब आए तो दोनों व्यक्ति मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया की पैसे की लेनदेन के कारण ही रेखा देवी की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा नीमा चांदपूरा थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर नीमा चांदपूरा थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल जुटी हुई है।

 

Exit mobile version