Homeचैनपुरककरीकुंडी हिंसा में वृद्ध की मौत का मामला: फरार दो आरोपी दबोचे,...

ककरीकुंडी हिंसा में वृद्ध की मौत का मामला: फरार दो आरोपी दबोचे, पुलिस की लगातार कार्रवाई

कैमूर हत्या मामला: ककरीकुंडी हिंसा में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मंझुई पंचायत अंतर्गत ककरीकुंडी गांव में हुए हिंसक विवाद और बाद में वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इरफान अली और समसुद्दीन अली के रूप में हुई है, जो निजामुद्दीन मियां के पुत्र बताए जा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

यह मामला 26 मार्च 2026 की रात का है, जब एक युवती शौच के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से उसके साथ गलत हरकत की गई। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट के दौरान सोबेराती मियां नामक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल वृद्ध को पहले भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। करीब 15 दिनों तक इलाज चलने के बाद उनकी मौत हो गई, जिसके बाद मामला हत्या में तब्दील हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने पहले ही एक आरोपी नौशाद आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाकी आरोपियों की तलाश जारी थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सुबह के समय छापेमारी कर इरफान अली और समसुद्दीन अली को पकड़ लिया।
चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल जांच कराकर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments