Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना में घायल पप्पू राम (पिता कमला राम) की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं, जिनकी संख्या 7 से 8 बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष की सावित्री देवी (पति राजेश राम) के अनुसार, मोबाइल पर गलत और आपत्तिजनक मैसेज भेजने का विरोध करने पर दूसरे पक्ष के राधेश्याम, संतोष, दिलीप सहित करीब 25 लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग घायल हो गए।
वहीं, मामले की जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है और विवाद के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।



