Home औरंगाबाद औरंगाबाद में चलती लूना बाइक में लगी आग से एक की मौत,...

औरंगाबाद में चलती लूना बाइक में लगी आग से एक की मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी

ns news

Bihar: औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कामा बिगहा समीप हाईवे पर मंगलवार की दोपहर चलती लूना बाइक में अचानक आग लग गई जिस कारण झुलस कर एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, मृतक सरपंच पाठक सिमरा थाना क्षेत्र के करमा बसंतपुर गांव का रहने वाला था जबकि जख्मी नारायण पाठक भी उसी गांव का रहने वाला है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ns news

जानकारी के अनुसार दोनों औरंगाबाद इलाज कराने के लिए आए थे इलाज कराकर दोनों घर वापस लौट रही थी इसी दौरान हाइवे पर अचानक लूना बाइक में आग पकड़ ली, घटना के बाद आनन-फानन में जख्मी युवक को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।

लूना बाइक में अचानक लगी आग के बाद आसपास के लोग दौड़े जब तक लोग पहुंचकर आग बुझाते तब तक युवक पूरी तरह से जल गया जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया, घटना के बाद मौके पर दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गई इस कारण हाईवे पर जाम की स्थिति हो गई। ‌

जाम में कई गाड़ियां फंसी रही जिससे लोग आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचवाया जिसके बाद आवागमन फिर से शुरू हो सका।

Exit mobile version