Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
- कर्मा घाट नदी में अचानक बढ़ा पानी बना काल, पशुओं को बांधकर लौट रहे वृद्ध की डूबने से मौत
- भूत-प्रेत के शक में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, गर्म लोहे से दागने का भी आरोप; पुलिस जांच में जुटी
जानकारी के अनुसार खैरा बिंद पंचायत के पंचायत सचिव ललन सिंह है, लेकिन काम उनका बेटा विकास सिंह कर रहा था, पंचायत सचिव के बेटे विकास सिंह ने बिंद पंचायत के उप मुखिया और वार्ड नंबर 11 के सदस्य राहुल कुमार सिंह को फोन कर वार्ड क्रियान्वयन व प्रबंधन समिति के सचिव पद नियुक्ति के लिए 15000 मांगा था, फोन पर पंचायत सचिव बेटा विकास सिंह कह रहा था कि 15000 दीजिए, तो आपके मन के अनुसार सचिव बना दिया जाएगा।
- आधी रात धधक उठा घर, पिता और भांजी की मौत; 16 वर्षीय किशोरी गंभीर
- औरंगाबाद में सीएसपी संचालक पर अपराधियों का हमला, जांघ में गोली मारकर तीन लाख रुपये लूटे
यह ऑडियो 31 दिसंबर 2021 का है, पंचायत सचिव की बेटे ने फोन पर पहले खुद पैसा मांग और फिर कहा कि लीजिए बीडीओ साहब से बात कर लीजिए, यानि पंचायत सचिव का बेटा बीडीओ के लिए भी वसूली के एजेंट का काम कर रहा था, वार्ड नंबर 11 के सदस्य राहुल सिंह ने बताया कि इससे उप मुखिया बनाने के लिए 15000 मांगे गए थे, इस पूरे मामले का ऑडियो वायरल होने के बाद औरंगाबाद डीएम सौरभ जोरवाल ने कार्रवाई की है, डीएम ने औरंगाबाद प्रखंड के खैरा बिंद पंचायत सचिव ललन सिंह को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया है, साथ ही जिलाधिकारी ने औरंगाबाद सदर प्रखंड के बीडीओ नवीन शर्मा की वेतन पर भी रोक लगा दी है और 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
- कैमूर में गांजा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 92 किलो से अधिक गांजा बरामद, महिला समेत चार गिरफ्तार
- मोहनिया चेकपोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण; अतिरिक्त CCTV कैमरे लगाने का निर्देश
डीएम ने बीडीओ से पूछा है कि भ्रष्टाचार का मामला उजागर होने पर पंचायत सचिव खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई, मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में आने पर पंचायत सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है, जिसके बाद उन्हें बर्खास्त करने का फैसला लिया जाएगा, डीएम ने माना है कि जो ऑडियो वायरल हुआ है उसमें प्रथमदृष्टया बीडीओ की भूमिका भी संदेहास्पद है, इसलिए बीडीओ के वेतन स्थगित करते हुए उनसे 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
- गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद
- गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल

