Home चैनपुर एसडीओ अमित कुमार ने CHC चैनपुर का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं...

एसडीओ अमित कुमार ने CHC चैनपुर का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की ली विस्तृत समीक्षा

SDO अमित कुमार ने CHC चैनपुर का किया औचक निरीक्षण | स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा | कैमूर

Bihar, भभुआ (कैमूर): सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ अमित कुमार ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), चैनपुर का औचक एवं विस्तृत निरीक्षण किया, जानकारी के मुताबिक यह निरीक्षण स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के सचिव द्वारा जारी पत्र संख्या–122 (12) दिनांक 27 जनवरी 2026 के आलोक में किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

CHC चैनपुर का किया औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान एसडीओ के साथ संयुक्त जांच दल के सदस्य के रूप में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (DIO), कैमूर डॉ. आर. के. चौधरी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी कक्ष, प्रसूति कक्ष, आपातकालीन सेवा इकाई एवं दवा भंडार का गहन अवलोकन किया गया।
जांच में यह पाया गया कि अस्पताल में सभी आवश्यक जीवनरक्षक एवं सामान्य दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। दवाओं के भंडारण, संधारण एवं वितरण की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। साथ ही अस्पताल में पदस्थापित सभी चिकित्सक, स्टाफ नर्स एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित मिले।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख, पंजी एवं प्रतिवेदन अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रूप में संधारित पाए गए, जिससे अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया गया।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में बाहरी बिचौलियों, निजी जांच केंद्रों अथवा निजी दवा दुकानों से जुड़े लोगों द्वारा मरीजों को गुमराह करने जैसी अनियमित गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाना एवं अस्पताल परिसर में पारदर्शी, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना बताया गया।

निरीक्षण के उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी मरीजों को सरकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, औचक निरीक्षण के दौरान मौके पर सीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक अजय सिंह सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Exit mobile version