Homeकुदराएनएच-19 पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की...

एनएच-19 पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत

एनएच-19 कुदरा में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत

Bihar | Kaimur (कुदरा) कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 पर शनिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रविवार सुबह करीब 9 बजे कुदरा जिला परिषद प्रतिनिधि सह लोजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता ने मृतका की पहचान सकरी गांव निवासी विंध्याचल साह की 37 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी के रूप में की। बताया गया कि निर्मला देवी कुदरा बाजार गई हुई थीं। लौटते समय पोस्ट ऑफिस के पास एनएच-19 पर सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को कुदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही भभुआ थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। जिला परिषद प्रतिनिधि गजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस में ऑक्सीजन की सुविधा नहीं थी, जिससे समय पर उचित इलाज नहीं मिल सका। साथ ही उन्होंने एनएच-19 पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए पोस्ट ऑफिस के पास फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-19 पर वाहनों की तेज रफ्तार और सुरक्षित पारपथ की व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments