Home चैनपुर इतिहासकार डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल की 90वीं पुण्यतिथि पर हाटा में जुटा...

इतिहासकार डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल की 90वीं पुण्यतिथि पर हाटा में जुटा जायसवाल समाज, समाजसेवा का लिया संकल्प

डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल की 90वीं पुण्यतिथि पर हाटा में कार्यक्रम

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के हाटा नगर पंचायत स्थित प्रजापति वाटिका-2 में मंगलवार को जायसवाल समाज की ओर से महान इतिहासकार, पुरातत्वविद् एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल की 90वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। वक्ताओं ने उनके ऐतिहासिक योगदान, सामाजिक चिंतन और राष्ट्रहित में किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

समारोह में डॉ. रितु जायसवाल, भाजपा नेत्री, मनोज जायसवाल संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष जायसवाल क्लब भारत, कृष्णा जायसवाल बिहार राज्य नागरिक परिषद के सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता, मनोज जायसवाल बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह पूर्व जिला अध्यक्ष कैमूर-भभुआ, उमाशंकर जायसवाल, मोहनिया के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष तथा सिंहासन प्रसाद जायसवाल, वैश्य समाज अध्यक्ष कैमूर सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल का जीवन समाज और राष्ट्र के लिए समर्पण का उदाहरण है। उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर समाज में शिक्षा, जागरूकता, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की जरूरत है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

नगर पंचायत हाटा के सभापति रमेश जायसवाल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित समारोह का उद्देश्य नई पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व एवं योगदान से परिचित कराना और उनके सामाजिक आदर्शों को आगे बढ़ाना है। सामाजिक सेवा और संगठन को मजबूत करने पर जोर कार्यक्रम के दौरान जायसवाल क्लब के सामाजिक कार्यों पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि 27 नवंबर 2014 को डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल की जयंती के अवसर पर जायसवाल क्लब की स्थापना की गई थी। स्थापना के बाद से संगठन सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। वक्ताओं ने कहा कि जायसवाल क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, जागरूकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। संगठन समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। समारोह में एडवोकेट कौशल जायसवाल, दिलीप जायसवाल, डिंपल जायसवाल, पवन जायसवाल, ऋषि जायसवाल, अशोक जायसवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।

 

Exit mobile version