Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ चैनपुर थाने में पहले से ही आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था और न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था। पुलिस द्वारा उसे पकड़ने के लिए कई बार छापेमारी की गई, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था।
चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुबह के समय आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाया गया, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।



