Homeचैनपुरकैमूर में विवाहिता का आरोप: दहेज प्रताड़ना, शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न और गहने व...

कैमूर में विवाहिता का आरोप: दहेज प्रताड़ना, शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न और गहने व दस्तावेज हड़पने का आरोप

कैमूर: विवाहिता ने ससुराल पर प्रताड़ना का लगाया आरोप, चैनपुर थाने में केस दर्ज

Bihar: कैमूर जिले में एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मंझुई गांव की रहने वाली सिंपल कुमारी ने पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।  पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि वर्ष 2017 में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उसकी शादी रामगढ़ थाना क्षेत्र के डरवन गांव निवासी धीरज सिंह से हुई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

शादी के कुछ समय बाद ही सास, ससुर और अन्य परिजनों द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। लगातार अपमानित करने और घर से निकालने की धमकी देने की बात भी कही गई है। महिला के अनुसार, इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। इस दौरान उसने एक पुत्री को जन्म दिया, लेकिन प्रताड़ना से तंग आकर उसे मायके लौटना पड़ा। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसकी बेटी को जबरन अपने पास रख लिया, जिसे वापस दिलाने के लिए न्यायालय में मामला भी चल रहा है।

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि ससुराल वालों ने उसका बक्सा तोड़कर उसमें रखे गहने और जरूरी कागजात निकाल लिए। इन दस्तावेजों के अभाव में उसे कई जरूरी कामों में परेशानी हो रही है। जब उसने अपने पिता को कागजात लेने के लिए भेजा, तब भी ससुराल पक्ष ने उन्हें वापस नहीं किया। पीड़िता ने यह भी बताया कि पति द्वारा उसे किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं दी जा रही है, जिससे उसे गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments