Home चैनपुर आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में चार हुए...

आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में चार हुए घायल

इलाजरत घायल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मंझुई में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों से कुल 4 लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चैनपुर सीएचसी में किया जा रहा है, घायलों में प्रथम पक्ष से ग्राम मंझुई के निवासी विजई पासवान पिता भुटेली पासवान एवं विजई पासवान के पुत्र छोटेलाल पासवान का नाम शामिल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ns news

दुसरे पक्ष से गुलाबचंद पासवान एवं लालचंद पासवान दोनों के पिता स्वर्गीय जानकी पासवान का नाम शामिल है।
मारपीट की घटना से संबंधित जानकारी देते हुए विजई पासवान के द्वारा बताया गया यह अपने घर में बैठे हुए थे, अचानक पुर्व के रंजिश को लेकर गुलाबचंद पासवान एवं लालचंद पासवान के द्वारा मारपीट की जाने लगी, वही दुसरे पक्ष से गुलाबचंद पासवान का कहना है कि विजय पासवान के द्वारा मारपीट की गई है।

वहीं इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी के द्वारा बताया गया मारपीट की घटना की सूचना मिली है, घायलों को इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी भेजा गया है आवेदन मिलने पर कार्रवाई होगी।

Exit mobile version