Home चैनपुर आजादी के अमृत महोत्सव पर घर-घर फहराएं तिरंगा सभापति अवधेश नारायण सिंह

आजादी के अमृत महोत्सव पर घर-घर फहराएं तिरंगा सभापति अवधेश नारायण सिंह

आजादी के अमृत महोत्सव पर घर-घर फहराएं तिरंगा सभापति अवधेश नारायण सिंह

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगरिया स्थित पैक्स अध्यक्ष संजय पांडे के आवास पर गुरुवार की दोपहर बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह पहुंचे जहां भाजपा एवं जदयू के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनके द्वारा सभापति का स्वागत किया गया, मौके पर एमएलसी संतोष सिंह भी मौजूद रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आजादी के अमृत महोत्सव पर घर-घर फहराएं तिरंगा सभापति अवधेश नारायण सिंह
आजादी के अमृत महोत्सव पर घर-घर फहराएं तिरंगा सभापति अवधेश नारायण सिंह

सभापति के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनका हालचाल जाना, क्षेत्र से संबंधित क्या गतिविधियां चल रही हैं उन सभी की जानकारी लेने के उपरांत आजादी के 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर प्रत्येक घरों में तिरंगा फहराने की आवाहन की चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को तिरंगा फहराने के लिए आवाह्न किया, सभापति ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आप सभी अपने घर पर राष्ट्रीय तिरंगा फहराएं साथ ही अपने संपर्क में आने वाले सभी घरों में आजादी के 75 वें वर्ष के अमृत महोत्सव पर तिरंगा फहराने के लिए अपील करें।

आजादी के अमृत महोत्सव पर घर-घर फहराएं तिरंगा सभापति अवधेश नारायण सिंह

प्रेस वार्ता के दौरान बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के द्वारा बताया गया यह अक्सर क्षेत्र में भ्रमण के लिए पहुंचते रहते हैं, इससे क्षेत्र से संबंधित कई जानकारियां मिलती हैं कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है, वर्तमान समय में क्षेत्र भ्रमण का उद्देश्य प्रधानमंत्री के आवाहन पर घर घर तिरंगा फहराने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को निमंत्रण देने आए हैं, 13 फरवरी से यह कार्यक्रम शुरू है, सभी कार्यकर्ता अपने अपने दरवाजे पर घर के सबसे छोटे सदस्य के माध्यम से तिरंगा को फहराएंगे और तिरंगे के महत्व को समझाना है, ताकि लोगों के बीच देश प्रेम की भावना जागृत हो तिरंगे का क्या महत्व है उसके विषय में वह भली भांति जान सके, सहित कई बातें कही गई।

मौके पर कैमूर एमएलसी संतोष सिंह जिला महामंत्री भाजपा संतोष सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा रघुवंश राम, प्रखंड स्तरीय भाजपा अध्यक्ष अनुपम पांडे एवं हरिहर पांडे, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिंह, जगरिया पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार पांडे, वरिष्ठ कार्यकर्ता लालजी पांडे, भाजपा कार्यकर्ता वेदव्यास चौबे, अप्पु पांडे एवं भाजपा एवं जदयू के सभी कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।

Exit mobile version