Bihar: नालंदा जिले के मेडिकल कालेज अस्पताल की सर्जिकल आईसीयू में भर्ती एक छात्र की मौत के बाद अज्ञात अपराधियों के द्वारा आँख निकल लेने का मामला सामने आया है। दरसल नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल की सर्जिकल आईसीयू में बेड नंबर 19 पर भर्ती नालंदा के चिकसौरा थाना क्षेत्र के हूरारी गांव निवासी फंटूस कुमार की मृत्यु 15 नवंबर की रात करीब 8:55 बजे हो गई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसके बाद शव को परिजनों ने आइसीयू में ही छोड़कर रात करीब 12:00 बजे सोने के लिए बाहर चले गए। वही जब शनिवार की सुबह 5:00 बजे परिजन आइसीयू में आए तो देखा की फंटूस की बाई आंख अज्ञात अपराधियों के द्वारा निकल लिया गया है। जिसके बाद इसकी सुचना पुलिस को दी गई, सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वही मरीज के बेड पर आंख निकालने वाला ब्लेड भी पुलिस को मिला है। फंटूस के पिता दिलीप प्रसाद ने बताया कि फंटूश कुमार की आपसी विवाद में 14 नवंबर को नालंदा में गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। उसे इलाज के लिए यहां भर्ती कराए थे।
Views: 280