Bihar news: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हाटा में फर्जी तरीके से संचालित हो रहे हैं कल्पना क्लीनिक के दो झोलाछाप डॉक्टरों को दर्ज प्राथमिकी के आधार पर चैनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनो महिला एवं पुरुष खुद को लोगों के बीच चिकित्सक बताकर लोगों का इलाज कर रहे थे, उक्त चिकित्सालय में प्रसव से लेकर सभी तरह के इलाज किए जाने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी एवं पैसा ऐठने का कार्य दोनों फर्जी चिकित्सक कर रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अपने आपको चिकित्सक बताने वाली गिरफ्तार महिला पुष्पा कुमारी पति विपिन खरवार जो कि ग्राम चोंगरा, थाना दुर्गावती जिला कैमूर की निवासी है, जबकि खुद को डॉक्टर बताने वाला युवक हीरा लाल कुमार पिता बहादुर बिंद ग्राम लोहदन थाना चांद जिला कैमूर के निवासी का नाम शामिल है।
- बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
बता दें कि बीते 20 फरवरी की तिथि को चैनपूर सीएचसी प्रभारी डॉ राज नारायण प्रसाद के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर हाटा में संचालित कल्पना क्लीनिक की जांच की गई थी, जिसमें यह पाया गया था कि उक्त क्लीनिक अवैध रूप से संचालित की जा रहा है, एक महिला एवं एक पुरुष खुद को वहां चिकित्सक के रूप में लोगों के सामने पेश करते हुए ठगी कर रहे है, एवं लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे है।
- पीएम किसान योजना के नाम पर साइबर ठगी, एक APK फाइल से कई लोगों के खाते हुए खाली
- पंचायत में सुलह कराने पहुंचा था पंच, विवाद बढ़ा तो विधवा के सिर पर दे मारी लाठी; मौत

जांच के दौरान क्लीनिक में ताला बंद था, आसपास पूछने पर कई तरह की जानकारियां मिली थी, जिसके बाद जांच पड़ताल में यह भी पाया गया कि उक्त क्लीनिक, क्लीनिक एक्ट के तहत पंजीकृत भी नहीं है, जिसके उपरांत मामले में फर्जी महिला डॉक्टर एवं फर्जी पुरुष चिकित्सक के ऊपर चैनपुर थाने में लिखित शिकायत करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आग्रह किया गया था।
- कर्ज की किस्त को लेकर विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
- हिसुआ गोलीकांड के बाद भूमिहार समाज का जुटान हिसुआ गोलीकांड के बाद भूमिहार समाज का जुटान, निष्पक्ष कार्रवाई की उठी मांग
इस मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी के द्वारा बताया गया चैनपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा थाने में आवेदन देकर दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी, मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार कर उन्हें मेडिकल जांच करवाने के उपरांत भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू

