Bihar news: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के बाहर प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया, उक्त धरना प्रदर्शन राज्य आंगनवाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वधान में 20 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार की अध्यक्षता में की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धरना पर बैठी सेविका एवं सहायिका के द्वारा बताया गया राज्य सरकार से अनुरोध किया जा रहा है, शीघ्र ही आंगनबाड़ी की सेविका एवं सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए क्रमश: ग्रेड सी और ग्रेड डी में समायोजित किया जाए, जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त नहीं हो जाता है, तब तक सेविकाओं को 24 हजार रुपए एवं सहायिकाओं को 18 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाए 54 दिन हड़ताल के उपरांत 16 मई 2017 को हुए समझौते के आलोक में शेष लंबित मांगों का शीघ्र निष्पादन किया जाए, सहित सभी मांगे अपनी बताई गई।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू
प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमारी के द्वारा बताया गया शांतिपूर्ण तरीके से एक दिवसीय धरना देकर सरकार के पास अपनी मांगे रखी गई है, ताकि जल्द से जल्द इनके मांगों का निष्पादन किया जाए, आगामी 8 मार्च को जिला मुख्यालय पर जिले के सभी प्रखंडों के आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं के द्वारा सामूहिक रूप से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सभी सेविका एवं सहायिकाएं मौजूद रही।
- बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

