Homeचैनपुरअपहरण की आशंका में दर्ज हुई थी प्राथमिकी, जांच में निकला मामला...

अपहरण की आशंका में दर्ज हुई थी प्राथमिकी, जांच में निकला मामला झूठा; लापता युवक बरामद

कैमूर: नंदगांव का लापता युवक दुर्गावती से बरामद, अपहरण की प्राथमिकी जांच में झूठी साबित

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नंदगांव गांव से रहस्यमय ढंग से लापता हुए युवक के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रारंभिक तौर पर अपहरण की आशंका जताते हुए दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच में मामला झूठा पाया गया। पुलिस ने लापता युवक को दुर्गावती क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, नंदगांव निवासी 20 वर्षीय सुजीत कुमार, पिता सतवन राम, 22 मई 2026 की शाम करीब छह बजे गांव के पश्चिम स्थित नहर की ओर टहलने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घटना के दो दिन बाद, 24 मई को युवक के पिता सतवन राम ने चैनपुर थाना में आवेदन देकर गांव के ही शिवानंद कुमार और मुनेश्वर राम पर पुत्र को गायब करने का आरोप लगाया। आवेदन में बताया गया था कि घटना से एक दिन पूर्व आरोपितों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। साथ ही खोजबीन के दौरान नहर के समीप युवक की चप्पल और टूटा हुआ मोबाइल मिलने से परिजनों की आशंका और बढ़ गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। नवपदस्थापित एसडीपीओ ओमप्रकाश, चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद तथा इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर विभिन्न पहलुओं पर जांच की।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि युवक का कथित अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि वह स्वयं घर छोड़कर चला गया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार सुबह उसे दुर्गावती क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि युवक के गायब होने के संबंध में परिजनों द्वारा गांव के कुछ लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया गया था, लेकिन जांच में अपहरण की बात सही नहीं पाई गई। युवक को बरामद कर चैनपुर थाना लाया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत उसका न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, युवक के बयान और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले के खुलासे के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments