Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्राप्त जानकारी के अनुसार, करवंदिया गांव निवासी कविता देवी, पति श्यामलाल बिंद, ने बताया कि उनके भसुर रामदेव बिंद के साथ पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि घटना के दिन रामदेव बिंद शराब के नशे में घर पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया गया। इसके बाद उनके भसुर ने गर्दन पर पैर रख दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और सांस लेने में परेशानी होने लगी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें बचाया।
घटना के बाद महिला स्थानीय लोगों की मदद से चैनपुर थाना पहुंची और मामले की जानकारी दी। वहीं, सूचना मिलने पर उनके भाई मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। इधर, मामले को लेकर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट में घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की ओर से आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



