Home रोहतास अपराधियों ने चाकू गोद कर एक युवक को उतारा मौत के घाट

अपराधियों ने चाकू गोद कर एक युवक को उतारा मौत के घाट

Bihar: रोहतास जिले के स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत चितैनी गांव में एक किसान की अपराधियों के द्वारा चाकू गोद कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। दरसल यह घटना शनिवार की देर रात की है। मृतक युवक की पहचान चितैनी गांव निवासी बबन भगत के रूप में की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsघटना की जानकारी रविवार को सुबह में हुई। परिजनों के अनुसार बबन भगत घर से रात में गेहूं पटवन के लिए खेत पर गए थे। इसी दौरान अपराधियों के द्वारा चाकू गोद कर उनकी हत्या कर दी गई। शव को खेत के पास लगे मड़ई में रख उस पर कंबल डाल दिया। सुबह में खेत की तरफ से आ-जा रहे ग्रामीणों ने उन्हें देर तक सोया देख जगाने का प्रयास किया। पुकारने के बाद भी नहीं उठने पर जब कंबल हटाया तो खून से लथपथ उनका शव पड़ा था घटना की सूचना तत्काल घरवालों और पुलिस को दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 को चितैनी गांव के पास जाम कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंच छानबीन में जुट गई है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद

गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल

पारिवारिक कलह को लेकर पुत्र ने की पिता की हत्या

सोना लूट कांड का खुलासा, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

राज्यसभा सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, एनडीए छोड़ने का दिया संकेत

आरपीएफ की सतर्कता से बड़ा खुलासा, कछुआ तस्करी विफल

गया जंक्शन पर वन्य जीव तस्करी नाकाम, 76 जीवित कछुए बरामद

आईटीबीपी जवान ने गोली मार किया आत्महत्या, मचा हड़कंप

चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश में यात्री की हुई दर्दनाक मौत

गया में एनडीए प्रत्याशी डॉ. अनिल कुमार पर जनसंपर्क के दौरान हमला, कई घायल – वाहनों में तोड़फोड़, फायरिंग की भी सूचना

 

 

Exit mobile version