Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस के द्वारा शराब पर प्रतिबंध लगाने को लेकर जितनी तेजी से कार्रवाई की जा रही है, शराब कारोबारी उतनी ही तेजी से अपने आप को बचाने के लिए नया नया फार्मूला भी तैयार कर रहे हैं, ज्यादातर शराब कारोबारी ऐसे कारोबार से जुड़े हुए खुद को दिखाते हैं जिस पर लोगों को यह संदेश भी नहीं होता है कि उक्त दुकानदार शराब बेचने का कार्य करता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ऐसा ही एक मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़ौना में सामने आया है जहां अंडा चाउमीन भुंजा बेचने की आड़ में शराब बेचने का कार्य चल रहा था, जहां चैनपुर पुलिस के द्वारा छापेमारी करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जांच के दौरान 5 लीटर महुआ से निर्मित शराब भी पुलिस के द्वारा बरामद किया गया।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
इससे जुड़ी जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी के द्वारा बताया गया जानकारी प्राप्त हुई थी कि ग्राम बढ़ौना के निवासी बुकू राम के 35 वर्षीय पुत्र विजय राम ठेला पर अंडा चाउमीन भुंजा बेचने की आड़ में शराब बेच रहे हैं, सूचना पर के सत्यापन के लिए तत्काल पुलिस को मौके पर भेजा गया।
- APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड
- रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा
जहां विजय राम को रंगे हाथ शराब बेचते हुए पुलिस के द्वारा पकड़ा गया, मौके पर से महुआ से निर्मित 5 लीटर शराब पीले रंग के गैलेन में बरामद करते हुए कारोबारी को गिरफ्तार कर चैनपुर थाना लाया गया पूछताछ के दौरान युवक के द्वारा काफी समय से शराब बेचने की बात स्वीकार की गई, मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार कारोबारी को भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल

