Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड
- रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा
जानकारी के अनुसार दिल्ली के सामाजिक संगठन पीपुल फॉर एनिमल्स एवं गो फाउंडेशन को सूचना मिली थी कि मोहनिया थाना क्षेत्र के लरियां गांव में बकरे के मांस के कारोबार के आड़ में प्रतिबंधित मांस का अवैध धंधा चल रहा है, पीपुल फॉर एनिमल्स संगठन का नेतृत्व शशांक शेखर एवं गो फाउंडेशन का नेतृत्व लता कुमारी कर रही थी, उनके नेतृत्व में पहुंची टीम ने मोहनिया के वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मोहनिया के एसडीएम राहुल कुमार, डीएसपी फैज अहमद खान, सीईओ राजीव कुमार व थानाध्यक्ष ललन कुमार पुलिस बल के साथ लरियां गांव पहुंचे, जहां यह कारोबार चल रहा था, वहां से एक कंटेनर बरामद हुआ है जिसमें काफी मात्रा में पैकेट बंद मांस रखा हुआ था।
- गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद
- गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल
पुलिस ने जब कारोबार से संबंधित लाइसेंस की मांग की तो संचालक द्वारा दिखाए गए कागजात पर 16 किलो तक के बकरे के मांस कारोबार की अनुमति दी गई थी, इसकी आड़ में अवैध धंधा चल रहा था, पुलिस ने उक्त कारोबार के प्रबंधक मेरठ यूपी निवासी पंकज शर्मा एवं कंटेनर चालक ग्राम डंगेजा, थाना कुन्हना जिला नुहु यूपी निवासी इकबाल को गिरफ्तार कर लिया है, मांस लदे कंटेनर को जब्त कर चेकपोस्ट की यार्ड में खड़ा किया गया है, वहीं गुरुवार को पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में मोहनिया के पशु चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा पैकेट बंद मांस का सैंपल लिया गया जिसे एफसीएस पटना जांच के लिए भेजा गया है।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
इस संबंध में मोहनिया एसडीएम राहुल कुमार ने बताया कि दिल्ली के दो सामाजिक संस्था मोहनिया पहुंची थी, जिनके द्वारा बताया गया कि थाना क्षेत्र के लरियां गांव में प्रतिबंधित मांस का कारोबार हो रहा है संस्था के साथ पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों को स्थल पर पहुंची, जिसमें उनके साथ डीएसपी, सीओ व थानाध्यक्ष शामिल थे, छापेमारी में पता चला की कारोबार स्थल पर मांस का कारोबार चल रहा है। वहां से एक कंटेनर व काफी मात्रा में पैकेट बंद मांस जब्त किया गया, पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है, चालक व प्रबंधक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
- मोहनिया में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा-हेरोइन और शराब के साथ चार गिरफ्तार
- मोहनियां में पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, तीन पिकअप से 27 मवेशी बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार

