Home बिहार पटना समेत कई जिलों में शीत की स्थिति, बिहार में ठंड से...

पटना समेत कई जिलों में शीत की स्थिति, बिहार में ठंड से अभी कोई राहत नहीं

Bihar: पटना समेत कई जिलों में शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है। आने वाले 4 दिनों तक बिहार में ठंड से कोई राहत की उम्मीद नहीं है। वही मौसम विभाग ने आने वाले 4 दिनों तक लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। ठंड और घने कोहरे का असर रेल सेवा से लेकर विमान सेवा सहित परिवहन के सभी सेवाओं को यह पूरी तरह प्रभावित कर रहा है। 12 जनवरी से शुरू हुए कड़ाके की ठंड लगातार बिहार के लगभग सभी जिलों में जारी है और मौसम विभाग ने आने वाले 4 दिनों तक ठंड से किसी तरह की राहत नहीं मिलने की उम्मीद जताई है। 28 जनवरी तक के लिए कोल्ड वेव अलर्ट है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News
इन इलाको को पटना, गया, दरभंगा, शेखपुरा, जमुई, समस्तीपुर, नवादा, बक्सर और सिवान में अधिक ठंड की स्थिति के कारण रेड जोन में रखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार, निचले क्षोभमंडल में बर्फीली पश्चिमी एवं उत्तर पश्चिमी हवा का प्रवाह पिछले 12 जनवरी से जारी है। इसलिए इतनी ठंड पड़ रही है। यह स्थिति 29 जनवरी तक बनी रहेगी। 28 जनवरी तक के लिए कोल्ड वेव को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में हवा की गति 4 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से है। मौसम विभाग ने राज्य में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बिहार के अधिकांश जिलों में बुधवार को काफी घना कोहरा छाया रहा। इसका असर सड़क पर चलने वाले दो पहिया से लेकर बड़े वाहनों तक देखा गया। कोहरे का असर यह रहा की वाहनों को अपनी हेडलाइट जलाकर गति की रफ्तार कम करनी पड़ी। गाड़ियां सड़कों पर सुबह और देर रात तक रेंगती नजर आयी। कोहरे का असर ट्रेनों और हवाई जहाज पर पड़ा है। दिल्ली से चलने वाली अधिकांश ट्रेनें घंटे लेट से चल रही है कमोबेश यही स्थिति फ्लाइट उड़ानों की भी है। घने कोहरे के कारण पटना आने वाली 3 फ्लाइट कैंसिल कर दी गई और 10 फ्लाइट लेट हो गई।

प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा उप-चुनाव को लेकर किया बड़ा घोषणा

प्रशांत किशोर ने बताया जन सुराज में उम्मीदवारों का कैसे होगा चयन

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

बिहार में बाढ़, जल जमाव एवं सूखे की समस्याओं पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

ट्रिपल S यानी शराबबंदी सर्वे व स्मार्ट मीटर नीतीश कुमार के राजनीतिक का,आखिरी कील

भोजपुरी जगत के फेमस एक्टर पवन सिंह के खिलाफ पटना में FIR दर्ज

राजद 1अक्टूबर से स्मार्ट बिजली मीटर के खिलाफ करेगा आंदोलन

सोन नदी में अवैध बालू खनन को लेकर दो गुटों में हुई गोलीबारी, एक की मौत

NIT पटना के बिहटा कैंपस में छात्रा ने किया आत्महत्या

नीट यूजी पेपर लीक मामले में CBI ने 6 के खिलाफ किया दूसरा आरोपपत्र दाखिल

पीछे 24 घंटे के दौरान गया जिले में सबसे ज्यादा ठंडा रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद और भोजपुरी, औरंगाबाद,रोहतास बक्सर और कैमूर में घने स्तर के कोहरे के साथ ही शीत दिवस (कोल्ड डे) को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

Exit mobile version