Home भगवानपुर तेज रफ्तार अनियंत्रित टेंपो के पलटने से तीन हुए घायल

तेज रफ्तार अनियंत्रित टेंपो के पलटने से तीन हुए घायल

Bihar:  कैमूर जिले के भगवानपुर से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा भगवानपुर-भभुआ पथ अंतर्गत (खीरी-भगवानपुर) बाजार में सवारियों से भरा एक सीएनजी टेंपो पलट गया। जिस कारण उसपर सवार कुल तीन लोग घायल हो गए।। जिन्हे इलाज के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार के द्वारा उनका इलाज किया गया। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भगवानपुर थानावही घायलों में सुनीता देवी, सुनैना देवी व उनका बेटा संतोष कुमार का नाम शामिल है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सवारियों से भरा सीएनजी टेंपो भगवानपुर से भभुआ की ओर काफी तेजी से जा रहा था, तभी खीरी बाजार के यात्री शेड के मोड़ के पास वह अनियंत्रित होकर पलट गया। जिस कारण उसमे सवार कुल 3 लोग घायल हो गए।

वही इन दोनों यह बात काफी चर्चा में है की भगवानपुर भभुआ सड़क पर चलने वाले अधिकांश यात्री वाहन, नियम कानून को ताख पर रखकर वाहनों को चला रहे हैं। वही स्थानीय थाना के थानाध्यक्ष, सिओ कभी भी, ओवरलोड वाहन क्षमता से अधिक लेकर चलने वाले यात्री वाहनों पर अंकुश लगाने का कोशिश नहीं करते है।

 

Exit mobile version