Bihar news: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरिगांवा में शनिवार की रात अज्ञात कारणों से घर में लगी आग के कारण घर में बांधे गए 2 भैंसों के गंभीर रूप से जलने का मामला सामने आए हैं, इसके साथ ही गेहूं एवं पशुओं के लिए रखे गए ब्रान सहित अन्य सामान जल गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़ित भैंस पालक भूपेंद्र कुमार भारती पिता संकठा राम के द्वारा बताया गया घर से बिल्कुल सटे हुए ही मड़ई बनाई गई थी, मड़ई को पुआल से छाया गया था, मड़ई में ही रखे गए पशुओं के लिए ब्रान एवं गेहूं आदि बारिश में ना भींगे जिसे लेकर मड़ई के नीचे से मोटी प्लास्टिक लगाई गई थी, शनिवार की रात सब कोई सोए हुए थे।
- गंभीर आरोपों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो मंत्री पर होगी सख्त कार्रवाई
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
उस समय अचानक अज्ञात कारणों से मड़ई में आग लग गई जब आग काफी तेजी से बढ़ गया और आग में जलने के कारण भैंस चिल्लाने लगी तो घर के लोग जागे , एक भैंस की रस्सी कुछ कमजोर थी जिस कारण से वह खूटे को उखाड़ कर घर में इधर-उधर भागने लगी जिसे तत्काल इनके पिता के द्वारा किसी तरह बाहर निकाला गया, दूसरी भैंस निकालने के क्रम में इनके पिता भी आग के कारण जख्मी हो गए, एवं दूसरी भैंस भी गंभीर जख्मी हो गई घर में रखे गए 2 बोरी गेहूं एवं 5 बोरा ब्रान सहित बिछावन खाट आदि सभी जल गए।
- जमीन विवाद में चली गोली, कट्टा-खोखा के साथ युवक गिरफ्तार; भभुआ पुलिस की कार्रवाई
- भभुआ सदर अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
मड़ई के नीचे से लगाई गई, प्लास्टिक के गलकर कर नीचे गिरने से भैंस ज्यादा जल गए हैं, आग लगने की सूचना पीड़ित परिवार के द्वारा चैनपुर थाने में लिखित रूप से दी गई है रविवार होने के कारण अंचल कार्यालय बंद था जिस कारण से अंचल कार्यालय में सोमवार को आवेदन दिया जाएगा। बताया जा रहा है भैंस पालन काफी गरीब परिवार है मेहनत मजदूरी करके लोगों के द्वारा जीवन यापन किया जाता है अगलगी कि इस घटना से काफी क्षति हुई है।
- टोल प्लाजा पर पुलिस की कार्रवाई, कंटेनर से 29 मवेशी बरामद; तीन गिरफ्तार, बारुन से उन्नाव ले जाए जा रहे थे मवेशी
- चार महीने बाद मायके से ससुराल लौटी नवविवाहिता, बंद मिला दरवाजा; पति के घर के बाहर बैठी धरने पर

