HomeचैनपुरNH-219 पर तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, युवक गंभीर...

NH-219 पर तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, युवक गंभीर रूप से घायल

कैमूर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए रेफर

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमांव गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-219 पर सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चैनपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घायल युवक की पहचान सचिन पटेल (पिता- राघव चरण सिंह), निवासी ग्राम दुग्धउआ, थाना चंद के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सचिन पटेल अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अमांव गांव के पास एनएच-219 पर सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सचिन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार लोग दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय पर उपचार शुरू हो सका। मौके पर मौजूद डायल-112 के पुलिसकर्मी जय कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को स्थानीय लोगों की निगरानी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने और दुर्घटना के बाद फरार हुए दूसरे बाइक सवारों की पहचान करने में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments