Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुला परसिया के सिवान में स्थित पईन से सोमवार की सुबह 10 बजे के करीब बरामद अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान 36 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक नहीं हो सकी है, हालांकि पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आपको बताते चलें कि सोमवार की सुबह 10:30 बजे के करीब महुला परसिया के सिवान में स्थित पईन में एक अज्ञात व्यक्ति का शव स्थानीय लोगों के द्वारा देखा गया था, जिसके बाद इसकी सूचना चैनपुर पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल के दौरान मौके पर से दो स्टील के गिलास एवं कुछ भुने हुए चने बरामद हुए थे, जबकि शव के गले में एक सफेद एवं लाल रंग के दो गमछे लपेटे हुए थे, स्थानीय लोगों के द्वारा क्यास लगाया जा रहा था कि, ताड़ी पिलाकर संबंधित व्यक्ति की गले में गमछा को फंसा कर गला घोटकर हत्या की गई है, इसके बाद पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया था, पोस्टमार्टम के उपरांत शव 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है।
इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद के द्वारा बताया गया सोमवार की सुबह 10:30 बजे के करीब महुला परसिया के सिवान में स्थित पईन से शव बरामद किया गया था, जिसे पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव की पहचान के लिए 72 घंटे के लिए मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखा गया है, संबंधित व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, मामले को लेकर चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।
Views: 393