Home जमुई 4 क्विंटल से अधिक गांजा व 50 लाख नगदी के साथ 3...

4 क्विंटल से अधिक गांजा व 50 लाख नगदी के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Bihar:  जमुई पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जंहा पुलिस के द्वारा नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा इलाके में स्थित एक मकान में छापेमारी कर लगभग 4 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया गया है। दरसल जिस मकान में छापेमारी की गई है, वह मकान राजबली सिंह का बताया जा रहा है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsवही पुलिस ने मौके से तीन लोगो को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के द्वारा उक्त घर से 50 लाख नगदी सहित दो पिस्तौल और भारी मात्रा में गोली बरामद किया गया है। नगदी की गिनती के लिए मशीन भी मंगाई गई है। आपको बता दे की राजबली सिंह का मकान गांजा तस्करी का गढ़ बन चुका था। जहां से माफिया जमुई और लखीसराय जिले में गांजा सप्लाई का धंधा चला रहे थे।

इस सम्बन्ध में जानकरी देते हुए एसपी विश्वदीप दयाल ने बताया कि गांजा तस्करी में शामिल 3 तस्करो को गिरफ्तार किया गया है एवं अन्य की पहचान की जा रही है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि ऋषभ सिंह पिता राजबली सिंह के मकान के अंदर तहखाना बनाकर गांजा रखा गया था। करीब चार क्विंटल से अधिक गांजा और 50 लाख से अधिक नगदी, दो पिस्टल और गोली बरामद हुआ है। नगदी की गिनती के लिए मशीन मंगाया गया है।

 

 

Exit mobile version