Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रूपापट्टी सुहावल जिसे टेन प्लस टू की मान्यता वर्ष 2019 में मिल चुकी है और उसके भवन निर्माण को लेकर अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दिया जा चुका है, मगर भूमि मापी लंबित रहने के कारण भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं हो सका, जिस कारण से शुक्रवार सैकड़ों की संख्या में नंदगांव सुहावल सहित आसपास के आधा दर्जन से ऊपर गांव के आक्रोशित ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर चैनपुर प्रखंड कार्यालय पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मौके पर मौजूद ग्रामीण पहलाद निषाद, पंचायत समिति सदस्य वशिष्ठ सिंह, चैनपुर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अनुपम पांडे सहित मौजूद अन्य ग्रामीणों के द्वारा बताया गया नंदगांव पंचायत में एक भी टेन प्लस टू विद्यालय नहीं है पंचायत के बच्चे काफी दूर-दूर तक पढ़ने जाते हैं जिस कारण से बच्चों को काफी परेशानी होती है, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रुपापट्टी सुहावल में 10+ प्लस टू की मान्यता वर्ष 2019 में प्राप्त हुई।
- बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
जिसके बाद भवन निर्माण के लिए विद्यालय के खाते में राशि भी आई मौजा नंदगांव, खाता 162, खेसरा 112, रकवा 3.60 एकड पर भवन निर्माण के लिए एनओसी भी प्राप्त है, मगर बीते 3 वर्षों से अंचल कार्यालय के द्वारा भूमि मापी में टालमटोल किए जाने के कारण विद्यालय के भवन का कार्य लंबित है जबकि कई बार स्थानीय लोगों के द्वारा पंचायत के कर्मचारी से नापी के लिए आग्राह किया गया है, थक हार कर स्थानीय ग्रामीण चैनपुर प्रखंड कार्यालय का घेराव किए हैं।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू
आपको बता दें सैकड़ों की संख्या में अचानक चैनपुर प्रखंड कार्यालय में पहुंचे ग्रामीण सीधे संबंधित कर्मचारी के कार्यालय में पहुंच गए, घबराकर कर्मचारी के द्वारा दरवाजा लगा दिया गया सभी ग्रामीण लाठी-डंडे लिए हुए थे, जिसके बाद चैनपुर बीआरसी पहुंचकर हंगामा किया गया, काफी समझाने बुझाने के उपरांत चैनपुर सीओ का घेराव करते हुए भूमि मापी क्यों नहीं हुई अब तक पुछा जाने लगा, ग्रामीणों के द्वारा तत्काल भूमिका मापी करवाने की मांग की जाने लगी।
इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर सीओ पुरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि भूमि मापी के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों को गुरुवार की तिथि निर्धारित करते हुए आश्वासन दिया गया है उक्त तिथि को भूमि की मापी करवाई जाएगी।
- कैमूर में इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन दिन बाद यूपी का युवक गिरफ्तार
- कैमूर: दशहरा का मेला देखने जा रहे परिवार की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पत्नी की मौत; पति-पुत्र गंभीर

