Home मोहनिया 203 रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए दो प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

203 रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए दो प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

भाजपा से अशोक सिंह

Bihar: मोहनियां-203 रामगढ़ विधान सभा के उप चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वही अधिसूचना जारी होने के तीसरे दिन सोमवार को नामांकन का खाता खुला। यूपीए समर्थित राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी अजीत सिंह व एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह के द्वारा निर्वाची पदाधिकारी सह मोहनियां के डीसीएलआर कमला कांत त्रिवेदी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निर्वाची पदाधिकारी को नामांकन पत्र सौंपते राजद प्रत्याशी
निर्वाची पदाधिकारी को नामांकन पत्र सौंपते राजद प्रत्याशी

राजद प्रत्याशी सह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र अजित सिंह समर्थकों के काफिले के साथ अनुमंडल कार्यालय परिसर में पहुंचे थे। जिनके साथ बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। वहीं भाजपा के अशोक कुमार सिंह ने भी एनडीए प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल व अन्य समर्थकों के साथ वे अनुमंडल कार्यालय पहुंचे थे। जहां निर्वाची पदाधिकारी को नामांकन पत्र सौंपा।

जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि सोमवार को दो प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। जिसमें राजद के अजित सिंह व भाजपा के अशोक कुमार सिंह का नाम शामिल है। भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि 25 को पुनः एनडीए समर्थित उम्मीदवार भाजपा के अशोक कुमार सिंह का नामांकन होगा। इस मौके पर भाजपा व गठबंधन के प्रदेश स्तरीय नेता भी उपस्थित रहेंगे।

 

 

Exit mobile version