Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसी दौरान करजांव मोड़ के पास करजांव गांव के दिलीप सेठ, श्याम बाबू सेठ और बिगन सेठ ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि दिलीप सेठ ने राजू शर्मा से 20 हजार रुपये वापस करने की मांग की। इस पर राजू शर्मा ने कहा कि वह पैसे पहले ही लौटा चुके हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पीड़ित का आरोप है कि दिलीप सेठ और बिगन सेठ ने चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया और लगातार वार करने लगे। इस हमले में राजू शर्मा के गले और हाथ में गंभीर चोटें आईं। राजू शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान तीनों आरोपियों ने उनकी मोटरसाइकिल और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी छीन लिया।
घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में राजू शर्मा चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उपचार के बाद उन्होंने थाने में लिखित आवेदन दिया। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि घायल युवक के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।