Homeचैनपुर17 माह से फरार हत्या कांड का नामजद आरोपी दबोचा, पारिवारिक विवाद...

17 माह से फरार हत्या कांड का नामजद आरोपी दबोचा, पारिवारिक विवाद में गई थी बुजुर्ग की जान

कैमूर: बुजुर्ग हत्या मामले में 5 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप कुमार, पिता नंदू सिंह, निवासी ग्राम महिला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह मामला 27 फरवरी 2025 का है, जब पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए बनारसी सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में मृतक की पत्नी गुड़िया देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

बहू से विवाद के बाद हुआ खूनी हमला

प्राथमिकी के अनुसार, घर में बहू पूजा कुमारी के साथ कहासुनी और गाली-गलौज होने के बाद वह अपने मायके देउआ गांव चली गई थी। अगले दिन वापस लौटने पर उसने कथित तौर पर अपने परिजनों को बुलाने और पूरे परिवार को जेल भिजवाने की बात कही। कुछ ही देर बाद मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो से सवार होकर कुल आठ लोग मौके पर पहुंचे और घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए बनारसी सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे भी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बनारसी सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आठ नामजद आरोपियों में सात पहले ही हो चुके थे गिरफ्तार

चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मृतक की पत्नी के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में कुल आठ लोगों को नामजद किया गया था। मामले में पुलिस पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी थी, जबकि संदीप कुमार घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तड़के छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और मेडिकल जांच पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments