Home चैनपुर 15 वर्षीय किशोरी लापता, पिता ने पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने...

15 वर्षीय किशोरी लापता, पिता ने पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप

कैमूर में 15 वर्षीय किशोरी लापता, पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

 

परिजनों के अनुसार, 12 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे किशोरी शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी ली गई, मगर उसका पता नहीं चल सका। किशोरी के पिता ने अपने आवेदन में बताया है कि उनके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने करीब एक माह पहले उनकी बेटी को मोबाइल दिया था। आरोप है कि युवक किशोरी से बातचीत करने के लिए दबाव भी बनाता था। इसकी जानकारी मिलने के बाद पिता ने युवक के परिजनों से शिकायत की थी, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद भी हुआ था।

पिता का आरोप है कि इसी युवक ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से घर से भगाया है। उन्होंने अपनी बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है।
मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और किशोरी की तलाश की जा रही है।

 

Exit mobile version