Homeचैनपुर11 साल पुराने दहेज उत्पीड़न मामले में कार्रवाई, वारंटी ससुर को पुलिस...

11 साल पुराने दहेज उत्पीड़न मामले में कार्रवाई, वारंटी ससुर को पुलिस ने दबोचा

कैमूर: 11 साल पुराने दहेज प्रताड़ना मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Bihar:    कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए दहेज उत्पीड़न मामले के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और उसके विरुद्ध कोर्ट से वारंट जारी किया गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बाबूलाल बिंद, पिता नारायण बिंद, निवासी बभनियांव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2015 में दर्ज दहेज प्रताड़ना के एक मामले में वह नामजद आरोपी था। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था।
पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए पूर्व में कई बार छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसी बीच गुप्त सूचना प्राप्त होने पर रविवार सुबह पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि लंबित वारंटों के निष्पादन के लिए अभियान लगातार जारी है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments