Homeचैनपुरस्वस्थ जीवन का संदेश: कैमूर के स्कूलों और संस्थानों में गूंजा योग...

स्वस्थ जीवन का संदेश: कैमूर के स्कूलों और संस्थानों में गूंजा योग का महत्व

विश्व योग दिवस पर चैनपुर के स्कूलों और संस्थानों में योग शिविर, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Bihar:  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चैनपुर प्रखंड सहित कैमूर जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों में योग शिविरों का आयोजन किया गया। सुबह से ही विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और संस्थानों में लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। नगर पंचायत हाटा स्थित श्री श्री 108 हाई स्कूल मैदान में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश कुमार जायसवाल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया तथा नियमित योग के लाभों पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर एवं खेल मैदान के लिए भूमि दान करने वाले स्वर्गीय रामजी जायसवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके पुत्र राजकुमार जायसवाल ने उपस्थित लोगों को कलम एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया, योग शिविर में मंटू जायसवाल, रिंकू मोदनवाल, अजीत श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं, प्रखंड के सरकारी और निजी विद्यालयों में भी योग दिवस को लेकर विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों ने उत्साहपूर्वक योग सत्र में हिस्सा लिया। प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रमों के दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव कम होता है और एकाग्रता बढ़ती है। विद्यार्थियों को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अंशु कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रखंड के सभी विद्यालयों में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और आम नागरिकों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित हो सकें।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग करने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments