Homeमोहनिया10 घंटे में चोरी की गुत्थी सुलझी, नाबालिग विधि विरुद्ध; 8 लाख...

10 घंटे में चोरी की गुत्थी सुलझी, नाबालिग विधि विरुद्ध; 8 लाख के जेवर बरामद, तकनीकी व मानवीय साक्ष्यों के आधार पर मिली सफलता

मोहनिया चोरी कांड का खुलासा: 10 घंटे में किशोरी निरुद्ध, 8 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद

Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया शहर में रविवार शाम हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक किशोरी को निरुद्ध किया है। पुलिस ने उसके घर से करीब आठ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार, मोहनिया नगर परिषद के वार्ड संख्या-5 स्थित मल्लाह टोली निवासी मनोज कुमार के घर रविवार की शाम चोरी की घटना हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर मोहनिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मोहनिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल एक किशोरी की पहचान की और उसे निरुद्ध किया। पूछताछ के दौरान किशोरी ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर घर से चोरी के आभूषण बरामद किए गए।

बरामद सामान में सोने की चार अंगूठियां, एक जोड़ी सोने का झुमका, एक सोने का टीका, एक जोड़ी बाली, एक जोड़ी सोने का जिउतिया, हनुमान जी का एक लॉकेट, दो जोड़ी चांदी की पायल तथा अन्य आभूषणों के टुकड़े शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद जेवरों की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये है। मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि आभूषण चोरी मामले में एक किशोरी को निरुद्ध किया गया है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments