Homeदुर्गावतीहेरोइन बनने की सूचना पर डुमरी पहुंची पुलिस ने 3 लोगो को...

हेरोइन बनने की सूचना पर डुमरी पहुंची पुलिस ने 3 लोगो को किया गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार के दिन हेरोइन बनने की सूचना पर पहुंची पुलिस के कार्य में बाधा पहुंचाने वाले 3 लोगों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज देने का मामला सामने आया है। गिरफ्तार तीनों युवको में दो डुमरी गांव निवासी सबीर खान का पुत्र आरिफ खान व नौरेज खान बताया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्गावती थाना
दुर्गावती थाना

जबकि तीसरा गिरफ्तार युवक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव निवासी स्वर्गीय मुर्तुजा खान का पुत्र अब्बास बताया गया है। मामले से सम्बंधित जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया की मंगलवार के दिन डुमरी गांव निवासी साबिर खान के यहां हेरोइन बनाने की गुप्त सूचना पर पुलिस छापेमारी करने के लिए गई थी। जिसके क्रम में पुलिस के कार्य में ये लोग बाधा पहुंचाने लगे। जिसके बाद मौजूद पुलिस टीम के द्वारा उन्हें गिरफ़्तार करके थाने ले आया गया। जहां कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार के दिन जेल भेज दिया गया। गाजीपुर जिले के मोहम्मदपुर का रहने वाला आरोपी अब्बास के ऊपर यूपी के हीं कई थानों में हत्या, एनडीपीएस व गैंगस्टर के मामले दर्ज है। वही डुमरी गांव का रहने वाला नौरेज खान के ऊपर भी हत्या व एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं।

NS News

सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

NS News

बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी

NS News

बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री

NS News

प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी

NS News

‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

NS News

बिहार बोर्ड का बड़ा ऐलान: मैट्रिक टॉपर्स को मिलेगा लाखों का इनाम, बढ़ी छात्रवृत्ति

NS News

आयुष्मान योजना में बड़ा घोटाला: पटना का निजी अस्पताल निलंबित, गलत सर्जरी दिखाकर किया क्लेम

NS News

बिहार राज्यसभा चुनाव में बढ़ा सियासी रोमांच, पांच सीटों पर छह प्रत्याशी; सहयोगी दलों के वोट बनेंगे निर्णायक

NS News

पटना में राज्यसभा चुनाव नामांकन, तीन राष्ट्रीय अध्यक्षों ने एक साथ भरा पर्चा

NS News

बिहार विधानसभा बजट सत्र: ‘भू योद्धा’ सम्मान की घोषणा, किशनगंज भूमि मामले की होगी जांच

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments