Home चैनपुर हाटा मतदान में बढ़-चढ़कर लोगों ने लिया हिस्सा जानिए बूथवार वोट रिपोर्ट

हाटा मतदान में बढ़-चढ़कर लोगों ने लिया हिस्सा जानिए बूथवार वोट रिपोर्ट

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रंखंड क्षेत्र के नगर पंचायत हाटा में 18 दिसंबर की तिथि को मतदान संपन्न होने के उपरांत अब चौक चौराहों पर प्रत्याशियों के समर्थकों के द्वारा अपने-अपने प्रत्याशियों के जीत के दावे किए जाने शुरू हो गए हैं, अपने-अपने तरह से लोगों के द्वारा मतदान के दौरान किस बूथ पर किस प्रत्याशी को कितने मत प्राप्त हुए हैं, जिसकी गणना की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NAYESUBAH

हाटा नगर पंचायत में सुबह 7:00 बजे शुरू हुए शांतिपूर्ण मतदान शाम 5:00 बजे संपन्न हुआ मतदान का प्रतिशत को 75.57% रहा, प्राप्त मतों से संबंधित विशेष जानकारी देते हुए चैनपुर बीडीओ अजाजुद्दीन अहमद सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा बताया गया महिला और पुरुषों के द्वारा डाले गए वोट का प्रतिशत लगभग बराबर है, हाटा नगर पंचायत को कुल 6 सेक्टरों में बांटा गया था, प्रथम सेक्टर में बूथ संख्या 03/01 पर पुरुष मतदान की संख्या 293 महिला मतदान की संख्या 222 है कुल 73.46%है, बूथ संख्या 03/02 पुरुष मतदान की संख्या 282 जबकि महिला मतदान की संख्या 280 कुल 85.67%है, बूथ संख्या 11/01 पर पुरुष मतदान की संख्या 319 जबकि महिला मतदान की संख्या 292 है कुल 79.66% है।

सेक्टर संख्या 2 में बूथ संख्या 01/01 पर पुरुष मतदान की संख्या 317 जबकि महिला मतदान की संख्या 267 कुल 69.44% है, बूथ संख्या 01/02 पर पुलिस मतदान की संख्या 332 महिला मतदान की संख्या 257 कुल 76.09% है, बूथ संख्या 02/01 पर पुरुष मतदान की संख्या 304 महिला मतदान की संख्या 264 कुल 74.93% है, सेक्टर संख्या 3 बूथ संख्या 04/01 पुरुष मतदान की संख्या 319 महिला मतदान की संख्या 272 कुल 72.50% है, बूथ संख्या 05/01 पर पुरुष मतदान की संख्या 239 महिला मतदान की संख्या 221 कुल 77.05% है।

सेक्टर संख्या 4 बूथ संख्या 08/01 पर पुरुष मतदान की संख्या 243 महिला मतदान की संख्या 229 कुल 79.79% है, बूथ संख्या 10/01 पर पुरुष मतदान की संख्या 250 महिला मतदान की संख्या 256 कुल 79.18% है, सेक्टर संख्या 5 बूथ संख्या 06/01 पर पुरुष मतदान 355 एवं महिला मतदान 293 कुल 81.90% है, बूथ संख्या 09/01 पर पुरुष मतदान संख्या 320 महिला मतदान की संख्या 276 कुल 71.54% है, बूथ संख्या 09/02 पर पुरुष मतदान की संख्या 292 जबकि महिला मतदान की संख्या 287 कुल 73.94% है।

जबकि सेक्टर संख्या 6 बूथ संख्या 07/01पर पुरुष मतदान की संख्या 189 महिला मतदान की संख्या 178 कुल 67.71% है, बूथ संख्या 07/02 पर पुरुष मतदान 183 जबकि महिला मतदान 166 स्कूल 71.37% है, इस तरह कुल मतों की संख्या पुरुष में 4237 जबकि महिला में 3760 है, नगर पंचायत हाटा में कुल मतदाताओं की संख्या 10587 है, जिसमें 7997 लोगों के द्वारा अपने मतों का प्रयोग किया गया है।

Exit mobile version