Homeचैनपुरहरसू ब्रह्म धाम में बच्ची के गले से लॉकेट खींच कर भाग...

हरसू ब्रह्म धाम में बच्ची के गले से लॉकेट खींच कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर बाजार में स्थित हरसू ब्रह्म धाम मंदिर जहां नवरात्रि के दौरान अलग-अलग राज्यों से काफी संख्या में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, वहां सोमवार की दोपहर अपनी बच्ची को मुंडन कराने आए परिवार के लोगों के बीच बच्ची के गले से सोने का लॉकेट छीनकर एक युवक मौके पर से भागने लगा, जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा पकड़ लिया और जमकर धुलाई कर दी, जिसके बाद इसकी सूचना चैनपुर थाने को दी गई और युवक को थाने के हवाले कर दिया गया है, पकड़ा गया चोर मोहनिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरेज के निवासी जयश्री चौहान बताएं जा रहें हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NAYESUBAH

इस घटना से संबंधित जानकारी देते हुए महिला इंदु देवी पति राम अवतार तिवारी ग्राम हाटा के निवासी के द्वारा बताया गया यह मनौती उतारने के लिए अपने बच्ची को लेकर हरसू ब्रह्म धाम पहुंची थी, उस दौरान भीड़ का लाभ उठाते हुए एक युवक के द्वारा इनकी बच्ची के गले में पहना गया लॉकेट काट लिया गया, जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा देख लिया गया और दौड़ाते हुए युवक को पकड़ लिया गया, जिसके बाद इसकी सूचना चैनपुर थाने को देकर पकड़े गए युवक को सौंप दिया गया है।

कैमूर में मजदूरी कटौती पर भड़के मनरेगा श्रमिक, कार्यालय का घेराव कर मांगा पूरा भुगतान

Bihar: कैमूर जिले के चांद प्रखंड में विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत पौधारोपण कार्य में लगे श्रमिकों की मजदूरी में कथित कटौती को लेकर विवाद गहरा गया है। मजदूरी का पूरा भुगतान नहीं मिलने से नाराज दर्जनों श्रमिकों ने संबंधित कार्यालय का घेराव कर विरोध जताया। श्रमिकों का आरोप है कि तीन महीने तक मजदूरी का भुगतान लंबित रखने के बाद जब राशि खाते में भेजी गई, तो निर्धारित 300 रुपये प्रतिदिन के बजाय केवल 160 रुपये ही दिए गए। मामला सामने आने के बाद प्रखंड कार्यालय में हलचल मच गई। कार्यक्रम पदाधिकारी रामेश्वर पाठक ने श्रमिकों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और भुगतान संबंधी समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

74 श्रमिकों ने उठाई बकाया मजदूरी की मांग

मामला चांद पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण कार्य से जुड़ा है। श्रमिकों के अनुसार, चांद, भेरी, किलनी और कोनहरा मौजा में पौधारोपण के तहत काम कराया गया था। इन कार्यों में कुल 74 श्रमिकों के शामिल होने की बात सामने आई है। श्रमिकों ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों में करीब 7,400 पौधे लगाए गए हैं। योजना के तहत 100 पौधों की देखभाल के लिए एक वनपोषक को प्रतिदिन 300 रुपये मजदूरी देने की बात कही गई थी। इसके बावजूद भुगतान के समय मजदूरी की राशि घटाकर खाते में भेजी जा रही है। इससे नाराज श्रमिक पारस साह, बिंदल तेली, कन्हैया राम, रामधार राम, शिवकुमारी देवी, दुलारी देवी सहित अन्य लोगों ने कार्यालय पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया।

300 रुपये की जगह 160 रुपये मिलने से नाराजगी

श्रमिकों का कहना है कि उन्होंने निर्धारित जिम्मेदारी के अनुसार काम किया है, इसलिए उन्हें तय मजदूरी मिलनी चाहिए। उनका आरोप है कि तीन महीने तक भुगतान नहीं हुआ और अब जब राशि खाते में भेजी जा रही है, तो प्रतिदिन 300 रुपये के बजाय केवल 160 रुपये दिए जा रहे हैं। श्रमिकों ने स्पष्ट कहा कि उन्हें निर्धारित दर के अनुसार पूरी मजदूरी चाहिए। उनका सवाल है कि जब काम पूरा कराया गया है, तो भुगतान में कटौती किस आधार पर की जा रही है।

ओवरसियर पर मनमाने तरीके से मजदूरी घटाने का आरोप

इस मामले में श्रमिकों की ओर से विभागीय ओवरसियर शशि चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मजदूरी भुगतान में अंतर की वजह जानने पर मास्टर रोल तैयार करने और अपलोड करने की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि कुछ पंचायतों में श्रमिकों की मजदूरी कम दर्शाते हुए मास्टर रोल अपलोड किया गया, जिसके कारण उनके खातों में कम राशि पहुंची। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित ओवरसियर का पक्ष सामने आना बाकी है। बताया जा रहा है कि चांद, चौरी, शिवरामपुर और सिरहिरा पंचायतों में श्रमिकों को कम मजदूरी मिलने की शिकायत है, जबकि लोहदन और वयरी पंचायतों में पूरी राशि का भुगतान किए जाने की बात कही गई है। श्रमिकों ने इस अंतर को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

रोजगार सेवक ने भी उठाए सवाल, पीओ ने दिया सुधार का भरोसा

चांद पंचायत के रोजगार सेवक भारती राम जी ने श्रमिकों की मांग को जायज बताते हुए ओवरसियर पर जानबूझकर मजदूरी कम किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं, विकसित भारत जी राम जी के कार्यक्रम पदाधिकारी रामेश्वर पाठक ने मामले में तकनीकी गड़बड़ी होने की बात कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या को सुधारने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में ओवरसियर शशि चौधरी से मोबाइल फोन पर संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि श्रमिकों की मजदूरी में कटौती किस स्तर पर और किस आधार पर हुई। मामले में मास्टर रोल, भुगतान रिकॉर्ड और संबंधित पंचायतों के आंकड़ों की जांच से ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी के द्वारा बताया गया स्थानीय लोगों के द्वारा एक युवक को पकड़ा गया था जिस पर लॉकेट छीनने के आरोप लगाए गए हैं, पकड़े गए युवक को चैनपुर थाना लाने के उपरांत पूछताछ की जा रही है उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments