Homeचैनपुरस्कूल जाते समय हादसे का शिकार हुए शिक्षक, निधन पर शिक्षकों में...

स्कूल जाते समय हादसे का शिकार हुए शिक्षक, निधन पर शिक्षकों में शोक की लहर

कैमूर के शिक्षक लालबाबू प्रसाद गोंड की सड़क हादसे में मौत, शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के बरडीहा विद्यालय में कार्यरत शिक्षक लालबाबू प्रसाद गोंड का बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना में दर्दनाक निधन हो गया। घटना भभुआ थाना क्षेत्र के दतिआव मोड़ के समीप हुई, जहां विद्यालय जाने के दौरान उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र के शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लालबाबू प्रसाद गोंड प्रतिदिन की तरह बुधवार सुबह अपने एक साथी शिक्षक के साथ बाइक से विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान दतिआव मोड़ के पास वे सड़क दुर्घटना की चपेट में आ गए। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों, सहकर्मियों और स्थानीय लोगों में शोक व्याप्त हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

दिवंगत शिक्षक के निधन की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई, जिसके बाद जिलेभर के शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शिक्षा से जुड़े लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की। बताया जाता है कि उनकी पत्नी भी सोनहन क्षेत्र में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षक के असामयिक निधन पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की ओर से चैनपुर में एक शोकसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष दीवान हामिद खान ने की। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

शोकसभा को संबोधित करते हुए दीवान हामिद खान ने कहा कि लालबाबू प्रसाद गोंड एक कर्मठ, ईमानदार और आदर्श शिक्षक थे। वे हमेशा शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षक हितों को लेकर सक्रिय रहते थे। उनके निधन से शिक्षक समाज ने एक समर्पित साथी को खो दिया है। उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि उनका सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और शिक्षा के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत था। उनके निधन से न केवल विद्यालय परिवार बल्कि पूरे शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। शोकसभा में बाबुल शाह, उपेश कुमार, ज्वाला सिंह, संजय सक्सेना, सैयद अफाक नैयर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षाकर्मी मौजूद रहे और दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments