Homeजहानाबादसोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई: ट्रंप के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने...

सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई: ट्रंप के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

Bihar: जहानाबाद, सोशल मीडिया पर की जाने वाली आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियों के मामलों में प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी क्रम में जहानाबाद जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़ेरिया खंड मोहल्ला निवासी मोहम्मद सेराज को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प  के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट किया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान  ने बताया कि संबंधित पोस्ट की जानकारी मिलने के बाद एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के लिए पटना से एटीएस की टीम जहानाबाद पहुंची और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एटीएस की टीम उसे आगे की पूछताछ एवं कार्रवाई के लिए अपने साथ लेकर गई।

उल्लेखनीय है कि जिले में हाल के दिनों में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर यह दूसरी बड़ी गिरफ्तारी है। इससे पहले मखदुमपुर क्षेत्र के एक युवक को बिहार सरकार के मंत्री सम्राट चौधरी  के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस ताजा कार्रवाई के बाद जिले में सोशल मीडिया पर की जाने वाली टिप्पणियों और पोस्ट को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन ने नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और कानून का उल्लंघन करने वाली सामग्री साझा करने से बचने की अपील की है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments